डीजल पेट्रोल के लिए पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, किसान , तथा वाहनों की लगी लाइन

0
1

 

अखण्डनगर/ सुल्तानपुर

भारत में पेट्रोलियम को लेकर तमाम पंपों पर किसानों व यात्री वाहनों की भीड़ लगी दिखी। पेट्रोल बंदी को लेकर   पूरे जनता में अफ़रा-तफ़री का माहौल है। लोग लोग डिब्बा और अपने वाहन को लेकर के पेट्रोल पंपों पर कतारों मेंखड़े होकर पेट्रोल व डीजल भरवाने का काम कर रहे हैं । कुछ लोग मोटरसाइकिल  टंकी फुल करवाने में लगे हैं तो कुछ लोग आगे आने वाले कटाई मड़ाई के लिए बड़े-बड़े डब्बे लिए डीजल तेल के लिए खड़े हैं। ऐसा ही कुछ नजारा अखंडनगर नगर बाजार स्थित इंडियन पेट्रोल पंप का है जहां पर लोग लाइन में खड़े होकर तेल भरवाने का काम कर रहे है।अधिकांश पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल न मिलने के कारण अखण्डनगर बाजार मे एक मात्र इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप है।पर काफी संख्या मे दूर दराज से लोग तेल लेने के लिए आये ।और किसान को काफी शोर शराबा धक्का मुक्की के बीच से गुजरना पड रहा है।लगभग दो तीन दिन से आ रही परेशानियो से सरकार किस तरह से इन समस्याओ से छुटकारा पाती है।कब तक किसान की  समस्याओ का समाधान हो पाता है।क्योकि किसान तेल के लिए पेट्रोल पंप का चक्कर लगा रहे है।डीजल पेट्रोल के लिए अपना अपना डिब्बा लाइन की कतार लगाकर तेल ले रहे है।लोगो के बीच मे ऐसा असमंजस बना हुआ है कि जैसे पेट्रोल डीजल पंप पर आयेगा नहीं आयेगा।यह अफवाह है या हकीकत कि डीजल पेट्रोल बंद होने वाला है। अगर यह हकीकत हुआ तो सबसे ज्यादा परेशानी  किसानों को होगी जिसके चलते कृषि कार्य , जैसे कटाई मड़ाई प्रभावित हो सकती है ।

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें