अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अधेड़ की हुई मृत्यु

0
3

 

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 51 वर्षीय शेर बहादुर, पुत्र रामदौर, निवासी ग्राम सहतपुर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बाजार से पैदल अपने घर लौट रहे थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे अखण्डनगर–बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर शक्तिनगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मारीमौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी संत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें