विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में भीटी/भियांव ब्लॉक क्षेत्र में जागरूकता अभियान 

0
10

अम्बेडकरनगर

विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर SATHI-UP द्वारा 27, 28 मार्च को जनपद अम्बेडकरनगर के ब्लॉक भीटी व भियांव क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य जल संरक्षण जल प्रबंधन एवं जल के सतत उपयोग के प्रति उपयोग करना था।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल एवं समुदाय स्तर पर कई नवाचार पूर्ण गतिविधियां आयोजित की गई खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों को पीढ़ी जल संकट की गंभीरता को समझाया गया जिससे बच्चों एवं समुदाय के सदस्यों में जल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हुई इसके अतिरिक्त गांव में जागरूकता रैली निकाली गई तथा जल सुरक्षा शपथ दिलाई गई इस दौरान जल संरक्षण से जुड़े प्रमुख विषयों जैसे वाटर बजटिंग सामुदायिक जागरूकता एवं जल लैंगिक समानता पर आधारित नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया इन गतिविधियों में SHATHI-UP के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई कार्यक्रम में पोषण परियोजना के परियोजना प्रबंधक डॉक्टर संजय पांडे एवं समन्वयक राम प्रकाश दोनों ब्लॉकों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं साथी टीम के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय स्कूलों के शिक्षकों बच्चों तथा समुदाय के महिला एवं पुरुषों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया SHATHI-UP का मानना है कि जल संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं बल्कि सतत सामुदायिक प्रयास का हिस्सा है संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार की जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें