SIR को लेकर अभियान तेज, भाजपा नेता युद्ध स्तर पर जुटे

0
6

अम्बेडकरनगर

SIR से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना अभियान तेज कर दिया है। जिले भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने युद्ध स्तर पर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने का काम किया जा रहा है। भाजपा नेता एवं प्रभारी केशरी नंदन त्रिपाठी का कहना है कि SIR से जुड़ा यह अभियान जनहित से जुड़ा हुआ है और इसे लेकर पार्टी पूरी गंभीरता से मैदान में उतरी है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सरकार की नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा। वहीं संगठन स्तर पर भी लगातार बैठकें कर रणनीति बनाई जा रही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें