जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

0
1

अम्बेडकरनगर। जानकारी के मुताबिक तहसील टांडा में 21 फरवरी 2026 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भारी संख्या में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाते हुए 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने और 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम में जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना अनिवार्य है। बावजूद इसके कई विभागों के अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

अनुपस्थित अधिकारियों में स्वास्थ्य, कृषि, जिला गन्ना अधिकारी, सहकारिता, समाज कल्याण, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, शिक्षा, उद्योग, पशुपालन, शिक्षा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।डीएम अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। “जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। इससे प्रशासन में हड़कंप मचा है कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों में जवाबदेही को लेकर गंभीरता बढ़ी है और आगामी समाधान दिवस में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें