जलालपुर/ अम्बेडकर नगर
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम के तहत संस्कृति विभाग द्वारा जमालपुर चौराहे पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और विकास निषाद ने किया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा, संकल्प और विकास का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित जनसमूह को सेवा भावना और राष्ट्रनिर्माण के प्रति प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि राम प्रकाश यादव ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना पहुंचाना है। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को योजनाओं और सेवा भाव से जोड़ने का जो प्रयास किया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है। विकास निषाद ने कहा कि सेवा ही सच्ची राजनीति है और इसी भावना के साथ संगठन जनता की सेवा में निरंतर समर्पित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़ समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















