अम्बेडकरनगर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के उपरांत कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन विषय पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार का लाइव प्रसारण भियांव ब्लॉक सभागार में किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के किसानों ने वेबिनार को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी प्राप्त की वेबिनार में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, आधुनिक तकनीक के उपयोग, किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों को सरकार की नई नीतियों और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर एडीओ एजी शिव ओम, एडीओ पीपी सुद्धू भारद्वाज, प्रभारी कृषि बीज भंडार इंद्रमणि, कृषि तकनीकी सहायक बेचूराम, सतीश कुमार, हरिश्चंद्र, धीरेन्द्र कुमार, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर रुद्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर अशोक कुमार, अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के वेबिनार से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलती है तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचती है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर धनुषधारी उपाध्याय, जय शंकर सिंह, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, विपिन शर्मा, इसरार अहमद, सुमित सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।
कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन थीम पर पोस्ट बजट वेबिनार का हुआ लाइव प्रसारण
In



















