ग्राम पंचायत धनुकारा में सरकारी नल मरम्मत व स्वच्छता मद में धन निकासी पर सवाल

0
62

रामनगर, अम्बेडकरनगर। ब्लॉक रामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनुकारा में विकास कार्यों को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं सरकारी हैंडपंप/नल की मरम्मत के नाम पर तो कहीं स्वच्छता अभियान के नाम पर धनराशि निकाली गई है, जबकि संबंधित कार्यों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरोप है कि सरकारी नल की मरम्मत के लिए जिन पार्ट्स की खरीद दिखाई गई है, उनके लिए न तो कोई विधिवत टेंडर जारी किया गया और न ही नीलामी की गई। आखिर लगाए गए सामान  कहा गए किस व्यक्ति का और कहा पर  नल रिपेयर हुआ है कहा नई बोरिंग हुई है इसकी कोई जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध नहीं। पांच सालों में कितने नल रिपेयर हुआ है जिसका भुगतान कराया गया है इसकी जांच आवश्यक है। इसी तरह स्वच्छता कार्यों के नाम पर भी भुगतान दर्शाया गया है, जबकि मौके पर कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं बताई जा रही।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत के वित्तीय अभिलेखों, वाउचर, बिल एवं स्टॉक रजिस्टर की जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बिल वाउचर पर हस्ताक्षर भी मेल नहीं खाते तथा किसी किसी पर हस्ताक्षर ही नहीं है।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका।

अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है कि विकास कार्यों के नाम पर हुए इस कथित वित्तीय खेल का सच कब सामने आएगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें