कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी

0
7

*जलालपुर/अंबेडकर नगर*। जलालपुर नगर स्थित कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय मे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।सर्व प्रथम मुख्य अतिथि सन्तोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जलालपुर एवं विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद जलालपुर द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं देवेश मिश्र पूर्व नगर अध्यक्ष तथा शत्रुघ्न सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद देवेश मिश्र द्वारा कोतवाल साहब का एवं शत्रुघ्न सोनी द्वारा इ ओ साहब का माल्यापर्ण एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया तत्पश्चात छात्राओं ने स्वागतगीत से अतिथियों का सत्कार किया। इस अवसर पर आयोजित रन फार यूनिटी में प्रथम एवं दिव्तीय स्थान पर चयनित मस्तूर फातमा कक्षा 6 एवं अरीबा कक्षा को शील्ड प्रदान कर सन्तोष कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय में संचालित इको क्लब बाल कैबिनेट की बारह छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन हेतु डायरी व पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत शिफा, असरा, काव्या, असना ने देश गीत, फातमा ज़हरा ने भाषण, अरीबा ने मां पर गीत सुना कर भाव विभोर किया। उजमा, नमरा, इसरा, तसमिया, इफ्फत पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम एवं दिव्तीय स्थान पर चयनित किया गया। महिला उपनिरीक्षक ममता यादव और वन्दना सरोज ने नये अपराधिक कानून के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। को तवाल साहब ने छात्राओं को निडर होकर अपनी बात कहने का साहस दिलाया। ई ओ साहब ने विद्यालय की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और निरन्तर प्रयास से अपने लक्ष्य को हासिल करें। देश मिश्र ने सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति से सीख लेने का संदेश दिया। शत्रुघ्न सोनी ने विद्यालय के भौतिक परिवेश की सराहना की। आदर्श शिक्षक मेराज हुसैन ने आज के दिन अतिथि द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह छात्राओं को दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधान सिंह, विवेक यादव, सरोज, हेड कांस्टेबल राजेश यादव एवं नीरज नगर पालिका परिषद जलालपुर उपस्थित रहे।अन्त में प्रभारी प्रधानाध्यापक डाo मोहम्मद असअद ने समस्त आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 − 2 =