लेखपालों ने मांगों को लेकर तहसील में दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
4

 

 

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील निजामाबाद के बैनर तले शनिवार को लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निजामाबाद तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले धरने का नेतृत्व जिला मंत्री लालधर यादव ने किया। इसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।धरने के दौरान लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने, लंबित पदोन्नति करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि, विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित करने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद का दर्जा देने समेत कई मांगें प्रमुखता से उठाईं।वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों से मूल राजस्व कार्यों के अलावा विभिन्न विभागीय एवं गैर-राजस्व कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लालधर यादव ने आंदोलन की आगामी रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को तहसील प्रशासन के व्हाट्सएप समूहों का त्याग करते हुए आय, जाति, निवास, वरासत और किसान रजिस्ट्री सहित सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को लेखपाल काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। 12 अक्टूबर को जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।इसी क्रम में 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की गई।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें