तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

0
1

 

 

आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक 18 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की मां ने थाना गंभीरपुर में प्रार्थना पत्र देकर दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रार्थिनी के पुत्र कुनाल गौड़, पुत्र स्वर्गीय प्रमोद गौड़, उम्र लगभग 18 वर्ष, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे गोसाई की बाजार से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

आरोप है कि वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया आज दिनांक 22.10.26 को दिन में लगभग 11:00 उसकी मृत्यु हो गई इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। मृतक की मां ने थाना गंभीरपुर के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

प्रार्थिनी ने अपने प्रार्थना पत्र में दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई का विवरण उपलब्ध होने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

वाहन का नंबर DL10AF0308 लिखा दिखाई दे रहा

 

रिपोर्ट घनश्याम कुमार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें