आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे गाव निवासी इनकेश पुत्र न ननहकू, आकाश, अजीत पुत्र गढ आशोक, घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद उसने पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने अपनी शिकायत लेकर संबंधित थाने पर लेकर जा रही थी तभी विपक्षीगढ़ दोबारा घर में घुसकर मारने पीटने लगे।
महिला ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।



















