आजमगढ़
पल्हना कोतवाली देवगांव क्षेत्र के वसही गांव में आज दिनांक 26-2026 दिन बुधवार को लगभग 11:00 बजे पोखरे में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई ।मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र के बसही गांव निवासी नरेंद्र राजभर उम्र 55 वर्ष पुत्र शिव धनी राजभर आज लगभग 11:00 बजे अपने पट्टीदार काशी राजभर की पत्नी बंसराजी राजभर की मृत्यु पर घाट नहाने गए थे सभी लोग इंडिया मार्का हैंड पाइप पर नहा रहे थे और वह वही थोड़ी दूर पर स्थित पोखरे में नहाने चले गए। लोगों ने मना किया फिर भी नहीं माने। नहाने वाले तीन बच्चे उनके पीछे पीछे पोखरे पर गए। पोखरा काफी गहरा है। पोखरे में कूदने के बाद वह ज्यों ही थोड़ा आगे बढ़े- डूबने लगे, बच्चे चिल्लाए सभी लोग आए पर तब तक वह डूब चुके थे। ग्रामीण काफी खोजें पर लाश का पता नहीं चला। तब ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। तत्काल मौके पर कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज पल्हना संदीप दुबे मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शिमला राजभर, पुत्री अर्चिता एवं पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पास तीन पुत्रियां संजू 32 वर्ष, अंतिमा 30 वर्ष की शादी हो चुकी है तथा सबसे छोटी पुत्री अर्चिता अविवाहित है। मृतक के पास एक पुत्र संदीप 26 वर्ष उसकी भी शादी हो गई। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
पंत्रकार गोसाई बजार




















