अहरौला (आजमगढ़) थाना क्षेत्र के माहुल नगर के रामलीलाज्ञ मैदान में थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा के लिए सयुक्त जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें साइबर फ्राड और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों में होने वाले महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के जिला प्रभारी सब इंस्पेक्टर वरुणेश कुमार मिश्र ने चौपाल को संबोधित करते हुए
कहा कि गांव शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत, 112, 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके साथ होने वाले अपराधों के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही।रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,गर्भवती महिलाओं के लिए मातृ वंदन योजना,प्रधान मंत्री उज्जवला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना,कन्या सुमंगल योजना सहित नारियों के सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन के लिए तमाम उपाय किए जा रहे। प्रदेश के हर थाने पर महिला हेल्पडेस्क और मिशन शक्ति केंद्र बनाए गए है।
साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए अहरौला थाने के साइबर अपराध प्रभारी विश्राम गुप्ता ने बताया कि इस समय साइबर अपराध ज्यादा हो रहे।जिससे बचने के लिए लोगो को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है । एनसीपीआर पोर्टल एवं बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड से बचाव हेतु तमाम टिप्स देने के साथ हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग की जानकारी दिया गया।इस दौरान मिशन शक्ति के पंपलेट महिलाओं को वितरित किया गया।इस मौके पर चेयरमैन माहुल लियाकत अली,अधिशासी अधिकारी माहुल अवधेश मिश्र,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल,सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे,आशुतोष तिवारी ,वकील सिंह, महिला आरक्षी अनामिका कुशवाहा,आभा दुबे विजय सिंह,पंकज चौरसिया,माजिद अंसारी आदि उपस्थित रहे ,अहरौला से पत्रकार संतोष मिश्रा की रिपोर्ट















