उत्तर प्रदेश/ 8वें स्थापना दिवस व सम्मान समारोह के सफल कार्यक्रम का आयोजन

0
12

आजमगढ़/ हर वर्ष केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन अपनी वर्षगांठ को बहुत ही भव्य तरीके से मानता है। उसी परिपेक्ष्य में कल दिनांक 30 जून 2024 को केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन”नई दिल्ली” का 8वां स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहब की प्रतिमा पर माता बासमती जी ने दीप प्रज्वलित के साथ माल्यार्पण कर की। आपको बताते चलें की केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन के इस कार्यक्रम में संविधान के चार स्थंभों से जुड़े हुवे कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और मीडिया से जुड़े हुवे लोग भाग लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमन हॉस्पिटल माहुल अजमगढ़ के कैलाशनाथ के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक लालगंज बेचई सरोज, उपजिलाधिकारी लालगंज यस. ऐन. त्रिपाठी, इंडियन जर्नलिस्ट एशोसिएशन के राष्ट्रिय महासचिव संजय पांडेय मौजूद रहे। विधायक बेचई सरोज ने कहा की संगठन और संगठन के फाउंडर संदीप गौतम के साथ हम हर सुख दुःख में साथ रहेंगे। वहींं पूर्व बार एशोसिएशन अध्यक्ष लालगंज व वरिष्ठ अधिवक्ता हामिद अली ने सभी मीडिया कर्मियों का सम्मान करते हुवे कहा की आपका व्यवहार एकदम आईने की तरह होना चाहिए क्योंकि अखबार में जो खबरे छपती हैं लोग उसे सही मानते हैं किसी घटना का जिक्र करते हुवे उन्होंने कहा किसी व्यक्ति को कहीं और से उठाया जाता है तथा दिखाया कहीं और से जाता है, केवल एक पक्ष का बयान ना लें दोनो पक्षों के बयान को पेपर में छापने और दिखाने का काम करें।

एसडीएम लालगंज ने भी पत्रकारों को सही दिशा से काम करने के को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जानकारी के लिए बताते चलें की केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की वर्षगांठ मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में काम कर रहे लोगों को सम्मान देने का भी था। इस कार्यक्रम में मऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, वाराणसी, के साथ पूरे उत्तरप्रदेश से कई समाचार पत्रों के पत्रकार कई संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन के कुछ पदाधिकारियोॕ का पद प्रमोशन भी किया गया|

कार्यक्रम का संचालन स्ट्रिंगर निशांत गौतम और डॉक्टर रामसुंदर गौड़ ने किया। कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव का स्थगन मुख्य अतिथि अमन हॉस्पिटल माहुल डॉक्टर कैलाशनाथ जी के द्वारा किया गया।

स्ट्रिंगर,निशान्त गौतम की रिर्पोट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

seventeen + 2 =