पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर में दो कारों की भीषण टक्कर

0
1

 

आजमगढ़ से लखनऊ जा रही आर्टिगा गाड़ी बिहार जा रही स्विफ्ट डिजायर कार से टकराई, बिहार के दो लोगों की मौत; आजमगढ़ के 5 घायल शादी की खरीदारी करने जा रहे थे

अक्टूबर24 2026

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार, 24 अक्टूबर को सुल्तानपुर जिले में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में आजमगढ़ के एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में बढ़ौली गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे हुआ। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मारुति अर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई जानकारी के मुताबिक, एक कार के गलत दिशा में आने के कारण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।इस हादसे में बिहार निवासी श्याम बिहारी सिंह (62) और अजय कुमार गुप्ता (40) की मौत हो गई। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित राहत टीम मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।बेटे की शादी की खरीदारी करने जा रहे थे आजमगढ़ के एक ही परिवार के कलन्दरपुर गाँव से अपने बेटे की शादी की खरीदारी करने के लिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद परिजनों में चिंता और शोक का माहौल है। आजमगढ़ के घायलों में रीता 45 पत्नी राजेश, उनकी बेटी 18 साल की दीक्षा, 21 साल की दीपशिखा के अलावा 25 वर्षीय गरिमा पुत्री विनोद और 30 साल के संदीप यादव पुत्र सुरेश यादव हैं।

पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें