फ‍िल्म अभिनेत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद शबाना आजमी के मुंबई में घायल होने की खबर पहुचते ही मेजवा गांव सहित शुभ चिंतक उनके पैतृक आवास पहुंचने लगें

0
118

फूलपुर (आजमगढ़) :- फ‍िल्म अभिनेत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद शबाना आजमी के मुंबई में कार और ट्रक की टक्‍कर में घायल होने की खबर पहुचते ही मेजवा गांव सहित शुभ चिंतक उनके पैतृक आवास पहुंचने लगे। ईश्वर से जल्द ठीक होने की कामना और मिन्नतों का दौर रात तक चला। कैफी आजमी चिकनकारी प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षिका संयोगिता के आखों में आंसू छलक आये। जिनको जानकारी हुई उनमें कुछ महिलाएं स्तब्ध खड़ी रह गयीं। घर के रखवाले सीताराम ने लोगों से फोन करवा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और आने जाने वालों को उनकी हालत बताते नजर आए। गोपाल सुबेदी स्वर्गीय कैफी आजमी के समय से ही भोजन आदि बनाने रहे हैं। वह भी आनन फानन मुंबई में परिजनों से बातचीत कर कुशलक्षेम पूछते नजर आए।

मेजवा में संयोगिता ने दुखी मन से कहा कि हमारी हमारे गांव की महिलाओं की प्रेरणा स्रोत शबाना जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस दौरान सभी ने एक स्‍वर में ईश्वर से प्रार्थना कर अपनी दीदी के जल्दी ठीक होने की दुआ की। फोन से पल पल की खबर सभी परिजनों से लेते रहे। वहीं गोपाल सुबेदी ने बताया कि बाबा आजमी से बात हुई है घटना स्थल के पास अस्पताल से लेकर कोकिला बेन अस्पताल तक परिजन जल्‍द ही हादसे के बाद पहुंच गए थे। बताया कि जावेद अख्‍तर भी मौके पर पहुंच गए हैं वहीं शबाना आजमी के गांव से उनके परिचित और परिजन भी मुंबई निकलने की तैयारी में जुट गए हैं।