सड़क हादसे में पूर्व प्रधान सूर्य बली की गई जान

0
2

लालगंज /आजमगढ़ तहसील लालगंज के अंतर्गत हैबतपुर डुभाव के पूर्व प्रधान सूर्यबली राम 58 वर्षीय का रात घर जाते समय एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार हैबतपुर डुभाव के पूर्व प्रधान सूर्य बली राम रोज की तरह तहसील लालगंज से अपने घर की तरफ आ रहे थे कि भारतीपुर मे एक स्कूल के सामने उनकी बाइक आमने-सामने टक्कर होने पर यह रोड पर गिर गए। चार पहिया वाहन ने उनको कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके शुभचिंतको का आने जाने का ताँता लगा हुआ है। उनके पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।पुलिस जानकारी होने पर मामले की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में रामचरित्रर ने बताया कि सुर्यबली राम पूर्व प्रधान बहुत अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे।तहसील लालगंज में हमेशा लोगों से प्रेम और व्यवहार से मिलते थे।
पत्रकार गोसाई की बाजार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

eighteen + nineteen =