महाराष्ट्र / ठाणे मूकनायक एसोसिएशन में OBC वर्ग ने मनाया गुरु रविदास जयंती

0
28

महाराष्ट्र /ठाणे मूकनायक सोशल वेलफेयर  (रजि) द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र के ठाणे जिला में बड़े धूमधाम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में OBC समाज के भाई बहनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और OBC वर्ग ने रविदास महाराज के कार्यो का उल्लेख किया उनके कार्यों को जानने समझने का प्रयास किया और इस कार्यक्रम से समाज मे आपसी एकता भाईचारा की मिसाल कायम किये।

बाबासाहेब मिशन व कांशीराम साहब के मूवमेंट पर आधारित इस कार्यक्रम में बहुजन महापुरुषों के कार्य उनके संघर्ष व उनके मिशन की जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित समाज मे जागरूकता लाया गया और उन्हें मिशन मूवमेंट में शामिल होने के लिये प्रेरित किया गया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय युवक युवतियों को मीडिया जगत में आगे बढ़ाने हेतु इस कार्यक्रम में उनका सत्कार किया गया और उन्हें सम्मान चषक ट्रॉफी देकर मीडिया जगत में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मीरा भायंदर से सोशल मीडिया सक्रिय युवा रोहित कुमार गौतम जी, खडवली कल्याण से सोशल मीडिया सक्रिय युवती मीनू जैसवार जी को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। समाज से वरवधू परिचय समस्या का समाधान करने हेतु इस कार्यक्रम में वधु वर डाटा कलेक्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र व ID कार्ड देकर उन्हें संघ की शक्तियों से परिपूर्ण किया गया।

इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रमुख तौर पर कलवा विधानसभा अध्यक्ष अजय जैसवार जी, कलवा विधानसभा सचिव राजकुमार गौतम जी, कलवा विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश जैसवार जी, कलवा विधानसभा सचिव ऊनील जैसवार जी, सचिव अरविंद पटेल जी, विधानसभा के साथी जयप्रकाश जैसवार जी, श्यामजीत जैसवार जी, अनिल कुमार जैसवार जी, विजय शंकर जैसवार जी, सभाजीत गौतम जी, बाबू लाल जैसवार जी, रविंद्र कुमार जैसवार जी, जय प्रकाश भारती, भारत लाल जैसवार, मंगेश कुमार गौतम, महिला विधानसभा अध्यक्षा फ़ोटो देवी जी, महासचिव सावित्री विश्वकर्मा जी, युवा कार्यकर्ता वंदना जैसवार जी, जय देवी, रेखा देवी, प्रतिभा देवी व कलवा विधानसभा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारि सदस्यों ने आपसी एकता भाईचारा बनाकर इस आयोजन को सफल बनायें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उदय प्रताप साहनी जी राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव सूचित जैसवार जी, प्रमुख मार्गदर्शक अखिलेश जैसवार जी, प्रमुख मार्गदर्शक केसरी प्रसाद जैसवार जी, राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र जैसवार जी, राष्ट्रीय सचिव रंजीत राव जी, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राजकुमार जैसवार जी, वरिष्ठ समाज सेवक दीपचंद जैसवार जी, महाराष्ट्र अध्यक्ष अशोक यादव जी, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष अशोक जैसवार जी, महाराष्ट्र महासचिव प्रोफेसर सुनील जैसवार जी, मुंबई अध्यक्ष फूलचंद सरोज जी, मुम्बई प्रवक्ता महेंद्र जैसवार जी, पालघर जिला अध्यक्ष अजय कुमार राव जी, मुंबई उपाध्यक्ष राकेश जैसवार जी, नवी मुंबई अध्यक्ष जगदीश प्रकाश राय जी, नीलम राजरत्न जी (ट्रस्टी), महिला राष्ट्रीय कार्याध्यक्षा माया कुमारी जी, महिला राष्ट्रीय सचिव रेणु बलजीत जैसवार जी, प्रमुख उपस्थिति लालबहादुर बालाजी साहब, गीतकार दीपनारायण जैसवार जी, पासी विंग अध्यक्ष रामलाल सरोज जी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश गौतम जी, युवा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राहुल जैसवार जी, युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता मुलायम गौतम जी, महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा सावित्री जैसवार जी, महिला सचिव राधिका जैसवार जी, सचिव साधना बौद्ध जी, मानखुर्द विधानसभा अध्यक्ष अशर्फीलाल जैसवार जी, मुंबई युवा अध्यक्ष ऋषि जैसवार जी, मुंबई युवा उपाध्यक्ष अशोक केवट जी, बांद्रा से युवा साथी कमलेश जैसवार जी, महिला कार्यकर्ता वर्षा बौद्ध जी, मीरा भायंदर अध्यक्ष संजय जैसवार जी, मीरा भायंदर सचिव छबिनाथ गौतम जी, धर्मेंद्र गौतम जी, प्रमोद गौतम जी, मुंबई महासचिव रविंद्र जैसवार जी, वक्ता संजय पैंथर जी, डोम्बीवली से सक्रिय साथी विनय कुमार साहब, छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर चंपा अध्यक्षा प्रमिला बंजारे जी, ठाणे जिला अध्यक्ष रंगीला बौद्ध जी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष विनोद जैसवार जी, जौनपुर जिला अध्यक्ष कुंवर आजाद जी, जौनपुर जिला उपाध्यक्ष निखिल कुमार जी, जिला संरक्षण बृजेश साहब, आगरा जिला अध्यक्ष नवल किशोर जी, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गुलज़ार अहमद शेख, डॉ. अकबर खान ऐसे तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में सहयोग समर्थन प्राप्त हुआ।

मूकनायक सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक / प्रमुख सुनील जैसवार जी, जो इस समय सऊदी अरब में है। उनके आवाहन पर संगठन के पदाधिकारि कार्यकर्ताओं ने मिलजुल आपसी सहयोग समर्थन से संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम को सफल बनायें। इस कार्यक्रम में जमीनी स्तर से व सोशल मीडिया के माध्यम से तन तम और धन से सहयोग करने वाले सभी भाइयों का बहनो का बच्चों का बड़े बुजुर्गों का संस्थापक / प्रमुख सुनील जैसवार जी ने आभार व्यक्त किये है और सर्व समाज से मूकनायक संगठन में जुड़ने की अपील किये है।

मूकनायक सोशल वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ने के लिए Whatsapp 9819221580

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

two × 2 =