उत्तर प्रदेश राज्य सेतु नि० लि० के क्रेन का हुआ दुर्पयोग

0
72

कादीपुर/सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला ब्लॉक के अमिलिया घाट गोमती नदी पर सरकार द्वारा पुल बनवाया गया है जो कि पुल लगभग 4साल पहले बनकर चालू हो गया वह पुल गोमती नदी पर बना हुआ है। जो कि सुल्तानपुर और जौनपुर के मार्ग को जोड़ता है। जिस पर आवागमन चालू है जबकि सरकार की संपत्ति क्रेन आज भी वहा पर पड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु नि०लि० क्रेन का दुर्पयोग हो रहा हैं। जो कि यह क्रेन जब से पुल बन रहा था तभी से वह क्रेन वहा पर है। ऐसा उस गांव के आसपास रहने वाले लोग बता रहे है।इस क्रेन को ले जाने के लिए कोई भी उससे संबंधित कर्मचारी नहीं आया और उस पुल पर सरकार के कर्मचारी एवं अधिकारी तथा शासन प्रशासन के लोग भी आते जाते रहते है तब उस क्रेन की अनदेखी हो रही हैं। और क्रेन बहुत सारे पुर्जे निकाल लिए गए हैं। यह क्रेन लगभग 4साल से वही एक ही जगह पर खड़ा सड़ रहा है।

के मास न्यूज पत्रकार अशोक कुमार कादीपुर सुलतानपुर

In