U P परिषद की नई कार्यकारिणी गठित

0
27

 

सुलतानपुर/ उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद सुलतान पुर की जनपदीय कार्यकारिणी की एक बैठक न्यू लाइट कान्वेंट स्कूल महादेव नगर सुलतानपुर में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी सिंह और प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ. केडी सिंह की देखरेख में संपन्न हुई, जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के पश्चात प्रधानाचार्य परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय कुमार ओझा को जिलाध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. जयंत सिंह को जिला मंत्री, सुभाष चंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, डॉ. आशुतोष सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वीरेंद्र बहादुर सिंह को संगठन मंत्री चुना गया। विवेक उपाध्याय, गिरिजा शंकर तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, चंद्रबली तिवारी, महेश सिंह, दिग्विजय सिंह, राजीव मोहन श्रीवास्तव और धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया। रघुनायक प्रसाद द्विवेदी व प्रवेश कुमार यादव को संरक्षण मंत्री और डॉ. अतुल पाण्डेय को संगठन का प्रवक्ता बनाया गया। डॉ. महेंद्र कुमार दूबे, शीतला प्रसाद तिवारी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, राजवीर सिंह, सच्चिदानंद मिश्र, राकेश सिंह, विनोद सिंह, विकास पाण्डेय और जयप्रकाश सरोज को सदस्य चुना गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र देव त्रिपाठी और प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष राज नारायण उपाध्याय उपस्थित रहे।

के मास न्यूज ब्यूरो सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

2 × one =