पौधरोपण सरंक्षण के बारे में बताया:राजदेव चतुर्वेदी बोले-पौधे लगाने के बाद उसका संरक्षण भी करें

0
455

बूढ़नपुर: आजमगढ़, कृष्णा मैरिज हॉल छितौनी अतरौलिया में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरू किया।

कृष्णा मैरिज हॉल छितौनी अतरौलिया में आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरू किया।
ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान, यूरोपियन यूनियन और बॉर्न फॉन्डेन एवं चाइल्ड फंड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महिला किसानों के साथ एक संगोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा मैरिज हॉल छितौनी अतरौलिया में हुआ। कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ. ममता सिंह यादव जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि एकता शेखर, रवि शेखर, केयर फार एयर और रामवचन वन विभाग से उपस्थित रहे।
संस्थान के राजदेव चतुर्वेदी ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ममता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। उनका रख रखाव करना चाहिए। पौध रोपण करना ही हमारा काम नहीं है। उस पौधे को पानी देकर बड़ा करना और वह पौधा जब तक पेड़ नहीं बन जाए उनका संरक्षण करना चाहिए। महिला किसानों को आश्वस्त किया कि जुलाई में उद्यान विभाग के द्वारा उन्हें फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा सभी से आग्रह किया कि आप लोग अपने घरों में गृह वाटिका जरूर लगाए।
पर्यावरण को शुद्ध रखने वाले पौधे लगाएं
बारिश के समय हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और लगाकर उनका संरक्षण भी करें। इसी कड़ी में सीता जी परियोजना अधिकारी वाल विकास परियोजना ने प्रकृति के साथ सद्भाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शाम को हम पेड़ को छूते नहीं हैं। सुबह ही कुल्हाड़ी लेकर उसे काटने चले जाते हैं, प्रकृति का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है। हमें ऐसे पौधे लगाने चाहिए, जिनसे पर्यावरण शुद्ध रहे। आज युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। वह प्रकृति का महत्व नहीं समझते हैं।
कृष्णा मैरिज हॉल छितौनी अतरौलिया में आयोजित गोष्ठी में पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया।
कृष्णा मैरिज हॉल छितौनी अतरौलिया में आयोजित गोष्ठी में पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया।
महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के 216 सदस्यों ने प्रतिभाग किया
कार्यक्रम में एग्रोज आजमगढ़ महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के 216 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन राजदेव चतुर्वेदी किया। कार्यक्रम में वंदना, ज्योति, बालरूप सोनी, फूला, अंजली, नमन, अंबुल, नवनीत, दिनेश जाह्नवी दत ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में महिलाओं ने संकल्प लिया कि हर महिला कम से कम एक पौधा जरूर लगाएंगी।

In