आलापुर अंबेडकरनगर– आलापुर सर्किल के आलापुर, जहांगीरगंज एवं राजेसुल्तानपुर थाने में समारोह पूर्वक विधि विधान से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व। आलापुर में थानाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अगुवाई में उपनिरीक्षक कृष्णकांत, अतर सिंह, अनुज पटेल, आरक्षी सुनील मधुकर, सुरेंद्र गुप्ता अजय यादव मुंशी रामदुलार यादव, प्रमोद यादव, मनोज यादव सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों ने विधिवत जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज, क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अरविंद उपाध्याय, आनंद जायसवाल, दिवाकर ओझा, विनय पांडे, राहुल उपाध्याय, भगवान पाण्डेय, वरुण सिंह,श्याम नाथ शुक्ला, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, शैलेन्द्र मिश्र, गिरीश वर्मा सहित कई अन्य विशिष्ट जन रहे मौजूद। जहांगीरगंज थाने में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा की अगुवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मोहम्मद शब्बीर पवन कुमार जयप्रकाश यादव अनूप कुमार सिंह शैलेन्द्र भारती आरक्षी विनोद कुमार मिश्र संदीप शुक्ला अमित तिवारी जितेंद्र सरोज हेड कांस्टेबल रामजीत यादव अशोक कुमार सिंह आदि ने किया विधिवत श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन। उक्त मौके पर पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणी राम भाजपा मंडल अध्यक्ष गण आनन्द जायसवाल अरविंद उपाध्याय एवं राज्यवर्धन पांडे एडवोकेट, गुड्डू सिंह नीरज सिंह जुल्फिकार अली राकेश पांडे के अलावा उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सहित कई अन्य विशिष्ट जन रहे मौजूद। राजेसुल्तानपुर थाने में थानाध्यक्ष राम लखन पटेल की अगुवाई में उप निरीक्षको एवं आरक्षियों की टीम ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व। इसके अलावा क्षेत्र के रामनगर जहांगीरगंज नरियांव इंदईपुर अछती सरयू नगर गिरैया बाजार पदुमपुर चहोड़ घाट ढोलबजवा न्यौरी गोविंद साहब सहित कई अन्य बाजारों एवं गांवों में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व।