गाजीपुर/गाजीपुर जिला में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसके लिए आज दिनांक 20/07/2022 को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैठक कर शासन के निर्देशानुसार इस अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सभी कार्यालयों, संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों के साथ सेना के जवानों, स्वयं सहायता समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं और कार्पाेरेट एवं निजी संस्थाओं से मदद लेगी। इसका उद्देश्य भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित करना है, लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति जागरूकता लाना है। 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तिरंगे के साथ न केवल व्यक्तिगत जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु जिला पंचायत सभागार में सायकाल बैठक के दौरान बताया कि यह कार्यक्रम सम्पन्न कराने हेतु युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं ताकि जनपद गाजीपुर का कोई ऐसा घर न बचे जहां तिरंगा फहरता न मिले। शासन द्वारा गाजीपुर जनपद का लक्ष्य को बढ़ाकर करीब 7 लाख 50 हजार तिरंगा झण्डा हर घर तिरंगा पहुचाने तक निर्धारित किया गया है। जिसकी तैयारी हेतु जिलाधिकारी ने 160 एस.एस.जी (स्वयं सहायता समूह) के टीमों द्वारा तिरंगा झण्डा तैयार किया जा रहा है उन्होने बताया कि 10 अगस्त, 2022 तक पूर्ण रूप से झण्डा तैयार कर हर घर-घर में पहुचाया जाना है इस उद्देश्य के साथ क्या तैयारिया हुआ है प्रतिदिन की रिपोर्ट हेतु जिलाधिकारी ने जनपद में 60 अधिकारियों को निगरानी हेतु नामित किया है। तिरंगे हर घर पर 11 से 17 अगस्त के बीच फहराए जाएगे।
जय प्रकाश चंद्रा,
सब ब्यूरो चीफ, गाजीपुर
