कौशाम्बी।सरसवां ब्लाक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के रूप में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच किसानों का उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता कौशांबी प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को सुनने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन किसानों ने सुना।
किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व कौशांबी प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को व उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद किया और हमेशा सरकार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला मंत्री दिनेश पांडेय, संगीता सरोज, मंडल अध्यक्ष सरसवां बृजेश मिश्रा, पश्चिम शरीरा मंडल अध्यक्ष भास्कर सिंह, मंडल महामंत्री प्रमोद भार्गव , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नारायण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी द्विवेदी, अशोक मिश्रा, दीप नारायण त्रिपाठी, शंकर दयाल सिंह, तिलक नारायण द्विवेदी, आशीष तिवारी,आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहित पांडेय, राजीव तिवारी , महिला मोर्चा जिला मंत्री सतरूपा पाठक, सुनील विश्वकर्मा,आदि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मोहन लाल गौतम ब्यूरो चीफ के मास न्यूज कौशाम्बी
