चंदवक(जौनपुर)सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र डोभी को कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2018,19 में 89.2% अंकों के साथ प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए कर्मचारियों, अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर द्वारा सम्मानित किया गया।जिसमें प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। कुल सैंतीस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डी पी एम सत्यव्रत त्रिपाठी,अधीक्षक डॉ एस के वर्मा, मनोज सिंह,डाक्टर अशोक सोनकर,प्रिंस मोदी,मोहम्मद इस्लाम, मेवालाल, कैलाश राम, पंकज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
In