केराकत जौनपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 136 वांँ स्थापना दिवस केराकत सिहौली स्थित मण्डल कांग्रेस कार्यालय पर झण्डा रोहण करके राष्ट्रगान के साथ मनाया गया।
इसके बाद केराकत के पश्चिमी चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी और मण्डल अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी द्वारा मल्यार्पण किया गया।
मण्डल अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी ने बताया कि इसके बाद केराकत नगर होते हुए हनुमान मन्दिर से मनियरा मोड़ तक पदयात्रा का कार्यक्रम था। जिसको प्रशासन नें रोक लगा दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला सचिव डॉक्टर सन्तोष गिरी, मण्डल अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी, डोभी ब्लाक अध्यक्ष सुभाष सिंह,धर्मराज चक्रवर्ती, सुरेन्द्र प्रताप दूबे,बृजेश चौबे,भइया लाल यादव, राम उजागिर यादव, नरेन्द्र प्रताप, राजा सूर्यबली, अमरबली भास्कर, राम पलट, राजेंद्र प्रसाद अंजनी कुमार सिंह, खुर्शीद आलम आजाद कुरैशी वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राजेश कुमार गुप्ता
