पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में गैर जमानती अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 12.05.2021 को थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा 01 वारंटी कैलाश पुत्र बाढू सोनकर निवासी अहिरौली थाना चन्दवक जौनपुर को ग्राम अहिरौली से हिरासत पुलिस में लिया गया। वारंटी उपरोक्त के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का अधिपत्र आदेश निर्गत किया गया था। आदेश उपरोक्त के अनुपालन के क्रम में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार वारंटी का नाम व पता–
1.कैलाश पुत्र बाढू सोनकर निवासी अहिरौली थाना चन्दवक जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री विभुति नरायन राय थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 संजय सिंह थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 दिलीप सिंह यादव थाना चंदवक, जनपद जौनपुर।
रिपोर्टर राजेश कुमार गुप्ता
चन्दवक जौनपुर
