श्री राम जानकी मन्दिर परिसर में दुर्गा पंडाल सजाए गए

0
108

झांसेपुर/शाहगंज

नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल सिर्फ नगरों और शहरों में ही नहीं नही बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सजा कर पूजा अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत झांसेपुर के अंर्तगत गांव सलारपुर में प्रधान संगीता देवी के नेतृत्व में श्री राम जानकी मन्दिर परिसर में नव बाल दुर्गा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है।जहां पर सुबह शाम पूजा आरती की जा रही हैं। और समिति के लोगों ने बताया की शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से विधि विधान से मां दुर्गा जी की प्रतिमा की स्थापना किया जाता है। जहां सुबह शाम पूजा आरती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए, पुरुष , बच्चे इकट्ठा हो जाते है। जहां गीत भजन आरती की जाती है, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाता है यह पंडाल कई वर्षों से सजता चला आ रहा है यह सब ग्राम प्रधान संगीता देवी पति राम कुमार ,धर्मराज,नितेश कुमार,राम उजागिर,दुर्गेश कुमार,प्रिंस कुमार,राज कुमार,अनुराग,सहित ग्रामीणों के सहयोग से सम्भव हो पा रहा है।

पत्रकार धर्मराज मानी कलां कि रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

seven − 6 =