जमीन के बंटवारे के विवाद में पीट-पीटकर की हत्या, मृतक के परिवार ने भतीजे पर लगाया आरोप

0
1

 

खेतासराय/जौनपुर

 

 

खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अकरम शाह लगभग आयु 55 वर्ष मंगलवार को पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मृतक के पीड़ित परिवार ने भतीजे पर हत्या का आरोप लगा है। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम है।

जानकारी के अनुसार, अकरम शाह गांव में राइस मिल और चक्की चलाते थे। बताया जा रहा है कि जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान अकरम शाह की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपों की जांच करने के साथ ही कथित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस की जांच पड़ताल जानकारी के आधार पर ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ब्यूरो चीफ संजय कुमार जौनपुर की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें