भव्य प्रवेश द्वार 4.99 लाख से बने द्वार का लोकार्पण

0
4

खेतासराय:- शाहगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत रानीमऊ में रविवार को विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 से 4.99 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भाजपा के विधान परिषद सदस्य एमएलसी रामसूरत राजभर ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट काअनावरण कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। दोपहर में खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी रामसूरत राजभर ने कहा कि प्रवेश द्वार किसी भी गांव की पहचान और सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के करीब दस जिलों में अपनी निधि से ऐसे दर्जनों प्रवेश द्वारों का निर्माण करा चुके हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संजय विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, राकेश राजभर, प्रधान श्याम चंद यादव, संजय विश्वकर्मा प्रधान मनेछा,सरोज राजभर, राजेंद्र राजभर , डॉ प्रमोद,अनिल प्रजापति व स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ा संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रेशमा पत्रकार खेतासराय

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें