प्रयागराज मेजा-: बरसात का मौसम आते ही विषैले जंतुओं का आतंक सुनने में आने लगा है|क्षेत्र के उरुवा विकास खंण्ड के ग्राम सभा पकरी सेवार के निवासी तौलनराम प्रजापति पुत्र पलोरीराम प्रजापति को रात मे विषैला जन्तु काटने से हालत गम्भीर हो गई| प्राप्त जानकारी के अनुसार गावॕ के मनोज कुमार सोनकर ने बताया की रात मे तौलन खाना खाने के बाद अपने विस्तर पर सो रहे थे कि किसी विषैले जंतु के काटने कीआहट लगी तो परिवार के लोगों को जानकारी दी कि हमको कोई जंतु ने काट लिया| रात होने की वजह से किसी को जानकारी नहीं दिए | जब शिवशंकर (तौलन राम) कि हालत बिगडने लगी तो परिजन आनन फानन मे इलाज के लिए निकल पडे| रात लगभग 2:30बजे सुबह के करीब विषैले जंतु के काटने का असर दिखने लगा तो उन्होंने अपनी माता से बताया कि हमें चक्कर आ रहा है| घटना की जानकारी होते ही आस पड़ोस के लोग जुट गए| गंभीर हालत में शिव शंकर को लेकर तमाम जगह घुमते रहे लेकिन उक्त व्यक्ति की मौत हो गई|मॄतक शिव शंकर दो भाईयो मे बडा़ था| पत्नी उर्मिला देवी व उनके लडके मनीष,शनेश,छोटूऔर भाईमोहन लाल वकन्हैया लाल का रो रो बुरा हाल है| प्रयागराज वैसे महावीर सिंह की खास
रिपोर्ट
