सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ तहसील अंतर्गत स्थित पावन धाम धोपाप के परिसर में भगवान राम के बालसखा निषाद राज गुह्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सेवार्थम फाउंडेशन के चेयरमैन डा आशीष तिवारी के नेतृत्व में प्रतिमा की स्थापना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डा संजय निषाद जी ने मित्रता के प्रतिक भगवान राम और निषाद राज गुह्य की प्रतिमा का आवरण हटा कर प्रतिमा का उद्घाटन कर पूजा अर्चना कर मंच पर पहुँच कर उपस्थिति जनमानस को सम्बोधित कर भगवान राम और निषाद राज गुह्य के जीवन के विषय पर प्रकाश डालते हुए संबोधन किया। कैबिनेट मंत्री ने लंभुआ की जनता से अपील किया कि लंभुआ की जनता को डा आशीष तिवारी को एक सेवक दे कर जा रहा हूँ यह आप का बेटा है आप लोग अपने बेटे का ध्यान दीजिए। उपस्थित जनमानस का कहना है आशीष तिवारी एक युग पुरुष के रूप मे अपने फाउंडेशन के माध्यम से लंभुआवासियों एवं हर जरूरत मंद लोगो को डा आशीष तिवारी और उनकी टीम नि : स्वार्थ भाव से हर जरूरत मंद की सेवा तन मन धन से सेवार्थम फाउंडेशन लोगों की मदद करते रहते हैं। आज हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बेटा दे कर गए हैं हम सभी लोग उनकी बातों को स्वीकार कर डा आशीष तिवारी के साथ रहेगें।
वही सेवार्थम फाउंडेशन के मालिक डा आशीष तिवारी मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन हमेशा नि:स्वार्थ भाव से समाज मे पीड़ित, जरूरत मंद, दिव्यांगों , विधवाओं को नि: स्वार्थ भाव से मै और मेरी टीम समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं रही बात राजनीति क्षेत्र के सवालों का जवाब देते हुए कहा की मै तो बी जे पी की राजनीति करता हूँ अगर राजनीति में मौका मिलेगा तो तो देख जायेगा वैसे तो चाहे मुझे किसी पार्टी से चुनाव लडूं या न लडूं परंतु मेरा यह समाज में नि:स्वार्थ भाव भगवान की कृपा से काम करता रहूँगा।



















