बाबा साहब के झंडे को किया अपमानित, बहुजन समाज को दी भद्दी भद्दी गालियां
मुडिला/ अखंडनगर थाना अंतर्गत ग्राम सभा नसदपुर मेवानगर बाजार में लगे गेट पर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बहुजन समाज के लोगो द्वारा बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर का झंडा लगाया गया था। जिसे आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को लगभग 10 बजे उसी ग्राम सभा के निवासी राजनारायण तिवारी पुत्र श्रीनाथ तिवारी ने बाबा साहब के झंडे को गेट से उतारकर फेक दिए, और सभी बहुजनो को खुलेआम भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। जिससे आस पास के ग्रामीणों ने अक्रोशित हो गए। मौके पर अखंडनगर थाना की पुलिस फोर्स पहुंची और ग्रामीणों को शांत करवाते हुए एफ आई आर दर्ज करने के लिए एप्लीकेशन लिखवाया। और ग्रामीणों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा की अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
In





















