क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 में बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी से सट्टा खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
0

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सैक्टर 30 में 7 सितंबर 2020 को रात्रि 2:00 बजे भीकम कॉलोनी से सट्टा खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी विमल को गुप्त सुत्रों से सुचना मिली थी की भीकम कॉलोनी में विजेंद्र नाम का एक व्यक्ति भीकम कॉलोनी के अपने घर में जुआ खिला रहा है। उच्च अधिकारियो के दिशानिर्देश अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने रात को छापे मारी कर सट्टा खेल रहे 7 लोगो को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

1. दीपक, निवासी भूदत्त कॉलोनी बल्लभगढ़

2. मनीष, निवासी भीकम कॉलोनी बल्लभगढ़

3. प्रिंस निवासी अहीर वाडा बल्लभगढ़

4. अजीत पुत्र निवासी चावला कॉलोनी बल्लभगढ़

5. आकाश पुत्र संजय कुमार निवासी बदनपुर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश।

6. राजू निवासी गांव सीही, बल्लभगढ़

7. विजेंद्र सिंह निवासी भीकम कॉलोनी बल्लभगढ़

क्राइम ब्रांच द्वारा सभी 7 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की गई।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें