थाना चन्दवक पुलिस ने 06 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी करने के उपकण बरामद

0
0

थाना चन्दवक राज करन नय्यर, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे 06 अभियुक्तों को एक सब्बल, एक रम्मा, एक कुल्हाड़ी, एक लोहा काटने की आरी, एक हथौड़ी, एक लोहे की छड़, दो वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण–
1.संजय राय पुत्र पंचदेव राय नि0 कोईलारी थाना जहानांगज जनपद आजमगढ़।
2.ऋषभ सिंह पुत्र राज कुमार सिंह नि0 कनौरा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3.राधेश्याम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव नि0 पल्हनी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
4.रबीन्द्र यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव नि0 इटरौरा थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
5.राजू यादव उर्फ मैकू पुत्र स्व0 कन्हैया यादव नि0 भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
6.सुनील सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह नि0 लग्गूपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ।
बरामदगी का विवरण-
1.एक सब्बल, एक रम्मा, एक कुल्हाड़ी, एक लोहा काटने की आरी, एक हथौड़ी, एक लोहे की छड़, दो वाहन।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 112 धारा 401 भा0द0वि0 थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस-
1.श्री संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी बजरंग नगर, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री सुदामा प्रसाद थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
4.हे0का0 अखिलेश कुमार, हे0का0 लल्लन प्रसाद, का0 मो0 मोबीन, का0 अभिषेक सिंह, का0 विशाल यादव थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।

In