फतेहाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष अहमद पटेल की कोरोना से आकस्मिक निधन होने पर आज फतेहाबाद जिला कांग्रेस के नेताओं द्वारा एक शोकसभा का आयोजन कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रीय जीवन में उनके लंबे योगदान को याद किया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अहमद पटेल जी की राजनीतिक दूरदर्शिता और सूझबूझ की तारीफ राजनीतिक विरोधी भी करते थे। उनका निधन न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि इस देश की राजनीति के लिए भी एक गहरी क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव नहीं है। उनके जैसे दृढ़, निष्ठावान और भरोसेमंद राजनेता का निधन भारतीय राजनीति में एक विशाल शून्य छोड़ गया है। कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं और देश के लोगों की स्मृति में वह सदैव रहेंग महिला कांग्रेस की जिला प्रधान श्रीमती कृष्णा पुनिया ने श्री पटेल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना की वजह से कांग्रेस ने अपने एक हीरे को खो दिया है। कांग्रेस पार्टी में उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रीमती पुनिया ने कहा कि अहमद पटेल जी का यूं अचानक चले जाना पूरी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत पीड़ादाई है। वह कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। श्री अहमद पटेल जी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और समाज की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा दिया। कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए उनके योगदन को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस अवसर पर एडवोकेट रामेश्वर गिजरोइया, एडवोकेट सीताराम, पूनम रत्ति, दिनेश चहल, संदीप चौधरी,दीपक अरोड़ा, कृष्ण नैन, विजय कड़वासरा, शेर सिंह सोरगर सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
रिपोर्टर
अभय गिरी
फतेहाबाद जिला कांग्रेस के नेताओं द्वारा शोकसभा का आयोजन कर अहमद पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई
In














