सुलतानपुर
शनिवार को भाजपाईयों ने कारगिल विजय दिवस की 26 वीं वर्षगांठ पर मशाल जुलूस निकाल कर शहीदों को श्रद्धांचलि दी.
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई व नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल व कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह फौजी के संयोजन में तिकोनिया पार्क से मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नवीपुर पहुंचा। जहां शहीद स्मारक पर भाजपा पार्टीजनों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ एमपी सिंह ने शहीदों को याद करते हुए कहा यह दिन हमारे सैनिकों की असाधारण वीरता, साहस और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा यह दिन बलिदान देने वाले शहीदों की अद्भुत शौर्यगाथा को सामने लाता है। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिक सूबेदार अशोक कुमार सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, नायक लक्ष्मी नारायण सिंह,सुरेश बहादुर सिंह, हवलदार वेद प्रकाश पांडे, सुदीप मिश्रा,अयोध्या प्रसाद वर्मा, अजय सिंह का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, गिरीश नारायन सिंह, प्रवीन कुमार अग्रवाल, गांधी सिंह, विजय त्रिपाठी,डॉ प्रीति प्रकाश,धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश जायसवाल, संजय सोमवंशी,अजय सिंह लीडर,अजय जायसवाल,चन्दन नारायन सिंह, डॉ रामजी गुप्ता,काली सहाय पाठक,मनोज श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप सिंह, रजनीश मिश्रा, जंग बहादुर सिंह, पूर्व सभासद अरुण सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा, राजीव सिंह,शिव मूर्ति पाण्डेय,
राहुल भान मिश्रा, कोकिला तिवारी, कमला सिंह,आकाश जायसवाल,बृजेश वर्मा,अनुज प्रताप सिंह, रेनू सिंह,आत्मजीत सिंह टीटू,अनुज श्रीवास्तव,मंजू तिवारी, प्रदीप मिश्रा,राज कुमार सोनी,लालेन्द्र प्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय,रवि श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी,सचिन अग्रहरि,हिमांशु गुप्ता, मोहित साहू,अंकित अग्रहरि,रचना सिंह, आसिफ राइन,विनीत गुप्ता, रचना अग्रवाल, सभासद प्रवीण मिश्रा, दिनेश चौरसिया, मनीष साहू, गिरीश मिश्रा, अरविंद यादव, अखिलेश मिश्रा, मुन्ना सिंह,राम चरित पाण्डेय,भानु प्रकाश गौड़, महेश कसौधन, मंगरू प्रजापति, अनुरूद्ध शुक्ला, रामदेव अग्रहरि,मो.इरफान,मो. ताज आदि मौजूद रहे।
के मास न्यूज सुल्तानपुर