जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बीडीओ कादीपुर को परिसर की साफ-सफाई व पत्रावलियों के संरक्षण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

0
2

 

 

जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बीडीओ कादीपुर को परिसर की साफ-सफाई व पत्रावलियों के संरक्षण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

 

सुलतानपुर

शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लेखाकार कक्ष, लेखा सहायक, मनरेगा कक्ष, सहायक विकास अधिकारी कक्ष, पुरानी फाइलों के रखरखाव, कर्मचारियों के सर्विस बुक पर डाटा एन्ट्री, राज्य वित्त आयोग के अनुदान तथा वित्तीय व्यय से सम्बन्धित रजिस्टर पर डाटा एन्ट्री, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, स्टाफ की स्थिति, पदों के सापेक्ष स्वीकृत/रिक्त पदों की संख्या, कर्मचारियों के कार्य विभाजन आदि का अवलोकन कर जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा लेखाकार कक्ष निरीक्षण के दौरान ग्रांट रजिस्टर, शासनादेशों का अनुरक्षण, कर्मचारियों के सर्विस बुक पर अद्यतन डाटा एन्ट्री आदि के बारे में संबंधित से जानकारी प्राप्त की गयी। सम्बन्धित द्वारा कर्मचारियों के सर्विस बुक अद्यतन न होने पर जिलाधिकारी द्वारा लेखाकार को अद्यतन करने के सख्त निर्देश दिये गये। उन्होंने सर्विस बुक पर आकस्मिक अवकाश व उपार्जित अवकाश की फीडिंग न होने पर भी सम्बन्धित को कड़ी चेतवनी देते हुए अद्यतन करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग के प्राप्त अनुदान व उसके सापेक्ष किये गये व्यय का ग्रान्ट रजिस्टर पर अंकित न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लेखाकार जीतूराम को अद्यतन दर्ज करने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात उन्होंने सहायक विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पटल सहायकों से उनके कार्य आवंटन व कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति के बारे में बताने के निर्देश दिये गये। सभी पटल सहायकों द्वारा अपने कार्य आवंटन व कृत कार्यवाही के बारे में अवगत कराया गया।

उन्होंने सहायक विकास अधिकारी कक्ष में रखी अलमारियों में संरक्षित अभिलेखों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को परिसर की साफ-सफाई व पत्रावलियों के संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अशोक सिंह, उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें