सुलतानपुर/लम्भुआ।
कुटीवा क्षेत्र धोपाप में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक को अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान दीपक सोनकर पुत्र भीम सोनकर निवासी कुटीवा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना दो अज्ञात लोगों द्वारा अंजाम दी गई। गोली लगने के बाद घायल दीपक सोनकर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। गोली युवक की जांघ पर लगी है जोकि आर-पार हो गयी है।
के मास न्यूज सुल्तानपुर
In