जौनपुर-जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार,
सुनील कुमार को उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं बनाया गया है।
राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी केराकत के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी शाहगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल शासन के निर्देशानुसार कार्यक्षमता और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तीनों अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
In