पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौत, सहयोगी घायल

0
4

 

सुल्तानपुर

 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 178.1 किलोमीटर पर सजमपुर अंडरपास के निकट रविवार सुबह लगभग पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संडीला (हरदोई) से आजमगढ़ जिंक लेकर जा रही पिकअप को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक सरफुद्दीन निवासी गजपतिपुर, थाना महोली, जनपद सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी सलमान अली निवासी सहायतनगर, थाना मिश्रिख, सीतापुर भी घायल हो गया।

सूचना पर यूपीडा की टीम एवं अखण्डनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया, जहां डॉ. विवेक वर्मा ने सरफुद्दीन को मृत घोषित कर दिया तथा घायल का प्राथमिक उपचार किया। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है। चिकित्सक की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मृतक के भाई एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें