सुल्तानपुर
सुलतानपुर जनपद के शिक्षा क्षेत्र अखण्डनगर के कंपोजिट विद्यालय बनबहा सिरखिनपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में कक्षा 5 के छात्र समर, पुत्र श्री पिंटू (निवासी ग्राम बनबहा सिरखिनपुर) ने 92वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे विद्यालय और ब्लॉक को गौरवान्वित किया है।इसी क्रम में विद्यालय की ही कक्षा 5 की छात्रा निधि, पुत्री श्री मनोज पाल ने भी 328वीं रैंक हासिल कर वेटिंग सूची में स्थान बनाते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा दोनों मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशियां साझा की गईं।इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री रणजीत गौड़, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री राजदेव, इं० प्रधानाध्यापक बादशाह हुसैन, सहायक अध्यापक अभिमन्यु, मनोज कुमार, जयपाल (कक्षा अध्यापक-5), राघवेन्द्र कुमार सिंह, नीरू देवी, शकुन्तला देवी (शिक्षा मित्र) एवं संजीव यादव (अनुदेशक) सहित गांव के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

















