थानाध्यक्ष अखंडनगर अरुण द्विवेदी के निजी असलहे से चली गोली गंभीर रूप से घायल

0
1

ब्रेकिंग न्यूज़

 

सुल्तानपुर

 

अखंडनगर थाना परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया,जब थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के निजी असलहे से अचानक गोली चल गई और वह घायल हो गए।गोली उनके कंधे में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी वर्दी पहन रहे थे,उसी दौरान उनका निजी असलहा अचानक चल गया,जिससे गोली उनके कंधे में जा लगी।गोली चलने की आवाज से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें