जमीन को ले कर पीड़ित ने दिया बयान पैसा लेकर दबंग नही दे रहा हिस्सा, पीड़ित न्याय के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

0
47

 

 

सुल्तानपुर

 

मामला कादीपुर तहसील अंतर्गत मुडिला चौकी अंतर्गत मुडिला बाजार का है। पीड़ित अरविंद कुमार का कहना है कि 13 वर्ष पूर्व मै और अशोक कुमार उर्फ गोली, प्रमोद यादव ने एक sc की जमीन पर्मिशन ले कर तीनों लोगों ने पैसा लगाया अशोक यादव ने sc की जमीन अपने माता के नाम रजिस्ट्री करवा लिया और अब हिस्सा देने के लिए हिला हवली कर रहें। पीड़ित अरविंद यादव का कहना है कि मै अकेला हूँ मेरे साथ अशोक यादव उर्फ गोली यादव बेईमानी कर रहे हैं।जबकि इसी संबंध में cro सुल्तानपुर के यहाँ मुकदमा चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि गोली यादव मनबढ़ किस्म के व्यक्ति है। अशोक यादव उर्फ गोली यादव ने प्रमोद यादव की हिस्से की जमीन चार पाँच दिन पहले उनके हिस्से की जमीन दे दिया। मेरे हिस्से की जमीन अभी तक नही दे रहे हैं। जबकि गवाह प्रमोद यादव का कथन है कि मै अरविंद और अशोक कुमार यादव ने मिलकर जमीन का सारा पैसा लगाया है जिस तरह से अशोक यादव द्वारा मेरे हिस्से की जमीन मुझे दिया है उसी तरह से अरविंद के हिस्से की जमीन देना चाहिए परंतु अशोक यादव के अंदर लालच और बेईमानी घर कर गई है जो अरविंद यादव के हिस्से की जमीन वो बेईमानी कर रहे है ये गलत है ऐसा उनको नही करना चाहिए। वही जमीन की पूर्व मालिक धनपत्ति निवासी ग्राम खलिसपुर का कहना है कि हमने जमीन अशोक यादव उर्फ गोली, प्रमोद यादव और अरविंद यादव को बराबर जमीन दिया था लेकिन अशोक यादव उर्फ गोली यादव ने चोरी से मेरी जमीन अपनी माँ के नाम से रजिस्ट्री करवा लिया था जबकि हमने तीनों लोगो को बराबर हिस्सेदारी से जमीन देने की बात गोली यादव ने कहा था लेकिन अब उनके मन में लालच और बेईमानी आ गई है अब वो अरविंद को जमीन नही दे रहे है। जिस तरह से गोली यादव ने प्रमोद यादव को जमीन दे दिया है उसी तरह से गोली यादव अरविंद यादव को जमीन देना चाहिए। अब सवाल यह है कि क्या अशोक यादव ने जिस तरह से प्रमोद यादव को जमीन दिया क्या अरविंद यादव को जमीन देगा कि नही यह जाँच का विषय है क्या अरविंद यादव को उनके हिस्से की जमीन मिल पायेगी कि नहीं या उनका पैसा डूब जायेगा? परंतु अरविंद यादव के पक्ष मे धनपत्ति और प्रमोद कुमार यादव गवाह के रूप में खड़े है क्या प्रशासन पीड़ित को न्याय दिला पायेगा कि नही यह जांच का विषय है?

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें