आज तक जनता को नहीं मिली पक्की सड़क, खस्ताहाल रोड, ग्रामीणों एवं बच्चों में सड़क बनाने को लेकर भारी आक्रोश

0
47
  1. जनता को आज तक नहीं मिला पक्की सड़क ,खस्ताहाल रोड, ग्रामीणों एवं बच्चों में सड़क बनाने को लेकर भारी रोष व्याप्त है । मामला  विधानसभा कादीपुर के विकास खण्ड अखण्डनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरी हाजीपुर का है जहां पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध किया कि मंगल नगर बाजार के मेन रोड से ढेड किलो मीटर पुरवा मजरे चिचियोना वाया प्राथमिक विद्यालय चिचियोना तक क्षेत्र में आने जाने वालो के लिए एक ही मात्र रोड है जिसमें बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं ।ग्रामीणो के अनुसार यह रोड सन् 2000 में पूर्व विधायक काशीनाथ के द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिस पर पी. डब्लू .डी .के माध्यम से कुछ कार्य किया गया था। किन्तु पूरा पेमेंट करा लिया गया और कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया ।इस अधूरे कार्य के कारण मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे पड गये है ।जिसके कारण विद्यालय आने जाने वालो बच्चों वह ग्रामीणों के लिए खतरा बना रहता है ।बरसात में बच्चे इन गड्ढों में गिर जाते हैं जिससे उनके ड्रेस व किताबें खराब हो जाती है काशीनाथ विधायक के बाद रामचन्द्र चौधरी व दो पंच वर्षीय से विधायक राजेश गौतम तथा उनकी पत्नी करिश्मा गौतम  वर्तमान में विकास खण्ड अखण्डनगर की ब्लाक प्रमुख भी है ।किन्तु आज तलक इस रोड की हालत ज्यो की त्यों है ग्रामीणो के अनुसार इसकी सूचना शासन को अवगत कराया गया था किन्तु अभी तक इसकी सुनवाई नहीं हुई अब यह देखना है कि वर्तमान विधान सभा चुनाव आने वाला है। क्या इस रोड की हालत सुधरतीं है अथवा ग्रामीण इसी गड्डे युक्त आने जाने के लिए मजबूर होंगे ।

जब की माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हम प्रदेश को गड्डा मुक्त सड़कें बनवाकर देंगे किन्तु उन्हीं के विधायको के द्वारा अपने क्षेत्र की सड़कों व विकास की हालत को नजर अंदाज किया जा रहा है। क्या इस 2027 में पुनः राजेश गौतम को जनता चयनित करती है या गढ्ढे युक्त सड़कों एवं गांव के विकास को देखते हुए कादीपुर की जनता उनको सत्ता सौंपती है अथवा सत्ता से बाहर करती है ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें