पशुपालन केंद्र में लगी आग, आग में तीन बछड़े और दो गाय की झुलसकर हुई मौत

0
4

मुडिला/ सुल्तानपुर के कुड़वार विकास खंड के ग्राम सभा हरखीपुर वीरापुर में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच राम अवध मौर्य के पशुपालन केंद्र में अचानक आग भड़क उठी।देखते ही देखते आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया।

लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया,लेकिन तब तक तीन बछड़े और दो गाय जलकर मर चुकी थीं।घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें