मुडिला / सुल्तानपुर
दिनांक.22 जून 2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,नई दिल्ली द्वारा घोषित आन्दोलनों के क्रम में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना में ओबीसी का कॉलम न होने व EVM मशीन द्वारा चुनाव बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव कराने व अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,यूनिट सुलतानपुर द्वारा जिला मुख्यालय सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश में कार्यकारी जिलाध्यक्ष,RPVM,सुल्तानपुर ओमप्रकाश प्रजापति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर रैली प्रदर्शन किया गया और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
यह रैली जाति आधारित जनगणना नहीं तो वोट नहीं ,जनगणना में OBC कालम लागू करने,ईवीएम मशीन से चुनाव बंद कराने आदि मुद्दों को लेकर रैली निकाली गई। इस राष्ट्रव्यापी रैली प्रदर्शन के मौके पर विक्रमाजीत यादव, एडवो.गुलाब चन्द,राम स्वारथ ‘रवि’ ,वज़ीर खान,रामप्रसाद,रामदेव ,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित रैली प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। BMM जिलाध्यक्ष सुलतानपुर राम प्रसाद, गुड्डू, 38-लोकसभाप्रभारी बीएमपी, सुलतानपुर अरसद खान आदि की मुख्य भूमिका रही।





















