मुडिला / सुल्तानपुर
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,नई दिल्ली द्वारा घोषित आन्दोलनों के क्रम में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना में ओबीसी का कॉलम न होने व EVM मशीन द्वारा चुनाव बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव से चुनाव करने व अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, युनिट सुलतानपुर द्वारा जिला मुख्यालय सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश में ओम प्रकाशप्रजापति कार्यकारी जिलाध्यक्ष,RPVM,सुल्तानपुर के नेतृत्व में रैली प्रदर्शन किया गया और जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
यह कार्यक्रम,जाति आधारित जनगणना नहीं तो वोट नहीं ,जनगणना में OBC कालम लागू करो, ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ, आदि मुद्दों को लेकर रैली निकाली गई।इस राष्ट्रव्यापी रैली प्रदर्शन के मौके पर विक्रमाजीत यादव, एडवो.गुलाब चन्द, राम स्वारथ ‘रवि’,वज़ीर खान, रामप्रसाद, रामदेव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली प्रदर्शन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यकारी जिलाध्यक्ष,RPVM,सुल्तानपुर मा.राम प्रसादजिलाध्यक्ष BMM सुलतानपुर ओमप्रकाश प्रजापति, गुडडू अरशद खान 38- लोकसभा प्रभारी,सुलतानपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





















