मुडिला / कादीपुर
दिनांक 01/07/2025 को सुल्तानपुर में बामसेफ आफ़सूट संगठन भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा,बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए भारत बंद किया जो मांगे निम्न है । ई वी एम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव हो, बोधगया के महाविहार मुक्त हो, जाति आधारित जनगणना तुरन्त करायी जाए, 5000 प्रायमरी स्कूलों को बंद करने के विरोध में आदि मांगे है ।जो भारत बंद बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम साहब एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल की अध्यक्षता में किया गया जिसमे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि यादव जी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव जी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रमाजीत यादव,भारत मुक्ति मोर्चा रामप्रसाद जी, भारत मुक्ति मोर्चा कोषाध्यक्ष मुनील जी, भारत मुक्ति मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर जी, बहुजन क्रांति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय नागवंशी जी, बहुजन मुक्ति पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार जी आदि लोग मौजूद रहे
विवेक कुमार पत्रकार के मास न्यूज मुड़ीला कादीपुर